न्यूयॉर्क के पब्लिक पार्क में हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय युवक की हुई मौत, 6 घायल
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के रोचेस्टर में रविवार शाम एक पब्लिक पार्क में हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा, "हमें नहीं पता कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। हम ज़्यादा-से ज़्यादा प्रत्यक्षदर्शियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।"