बच्चों की सेफ्टी के लिए न्यूयॉर्क का बड़ा कदम, अनसेफ AI चैटबॉट्स किए जाएंगे बैन
न्यूयॉर्क गवर्नर कैथी होचुल ने नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं जो 1 जनवरी से लागू होगा। इसके तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए असुरक्षित AI चैटबॉट फीचर्स पर पूरी पाबंदी होगी। भावनात्मक रिश्ते, अश्लील कंटेंट और सीक्रेट रखने की सलाह देने पर रोक होगी। उल्लंघन पर भारी जुर्माना और चैटबॉट बंद किया जा सकता है।