न्यूयॉर्क में नशे में धुत महिला ने फ्लाइट में किया हंगामा, युवती के खींचे बाल; वीडियो आया सामने
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के लागार्डिया एयरपोर्ट पर साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट में नशे में धुत एक महिला ने जमकर हंगामा किया और एक अन्य महिला यात्री के बाल पकड़कर खींच लिए। महिला ने उसे रोक रहे एक शख्स पर भी नस्लवादी टिप्पणी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है।