न्यूयॉर्क में बेटी सुहाना के साथ शॉपिंग करते दिखे शाहरुख खान
ऐक्टर शाहरुख खान की अपनी बेटी सुहाना खान के साथ न्यूयॉर्क (अमेरिका) में शॉपिंग करने की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। एक फोटो में शाहरुख एक दुकान में जूते खरीदते दिख रहे हैं। शाहरुख की इन तस्वीरों पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा है, "ये लोग कितने लकी हैं जिनके सामने शाहरुख खान शॉपिंग कर रहे हैं।"