न्याय से संतुष्ट: कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी दोषियों को उम्रकैद होने पर पिता
कासगंज (यूपी) के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में लखनऊ के स्पेशल एनआईए कोर्ट द्वारा सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने को लेकर उनके पिता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम न्याय से संतुष्ट हैं और न्यायपालिका का धन्यवाद देते हैं। जो हुआ, अच्छा हुआ। कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने वाले लोगों का वंदन करता हूं।"