न्यायमूर्ति मनमोहन ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ
न्यायमूर्ति मनमोहन ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। केंद्र सरकार ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को 21 सितंबर को मंज़ूरी दी थी और न्यायमूर्ति मनमोहन दिल्ली के उप-राज्यपाल रहे जगमोहन मल्होत्रा के बेटे हैं। न्यायमूर्ति मनमोहन को 13 मार्च 2008 को दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।