न्यूरालिंक चिप से ALS मरीज़ की आवाज़ लौटी, दिमाग से सीधे बोलना हुआ संभव
एलन मस्क की ब्रेन चिप बनाने वाली न्यूरालिंक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के इम्प्लांट की मदद से ALS मरीज़ केनेथ शॉक फिर से बातचीत कर पा रहे हैं। वह पहले बोलने की क्षमता खो चुके थे लेकिन अब ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के ज़रिए अपनी बात कह रहे हैं। मस्क ने इस तकनीक को बड़ी सफलता बताया है।