न्यूरोसर्जन ने युवाओं में स्ट्रोक को लेकर बताए 5 चेतावनी संकेत
न्यूरोसर्जन अनूप कुमार ने युवाओं में स्ट्रोक के चेतावनी संकेत पहचानने के लिए BE-FAST ट्रिक बताई है। उन्होंने कहा कि B-बैलेंस यानी लड़खड़ाना/चक्कर आना, E-आइज़ यानी आखों का खराब होना, F-फेस यानी मुस्कुराने के दौरान असमानता, A-आर्म्स यानी हाथ उठाने में असमर्थता, S-स्पीच यानी लड़खड़ाकर बोलना इसके संकेत हैं और T-टाइम से डॉक्टर तक पहुंचकर इससे बचाव संभव है।