न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ एलान
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, यस्तिका भाटिया, उमा छेत्री, सयाली सतगरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसबनीस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल शामिल हैं।