भारत अगर पुणे टेस्ट मैच हार जाए तो वह WTC के फाइनल में कैसे पहुंचेगा?
न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी में 301 रनों की बढ़त बना ली है। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने शेष 6 मैचों में से कम-से-कम 4 जीत दर्ज करनी होगी और 1 मैच ड्रॉ करना होगा।