न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद संशोधित भारतीय टीम का हुआ एलान
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद बीसीसीआई ने दूसरे व तीसरे टेस्ट मैच के लिए संशोधित भारतीय टीम का एलान किया है। ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है और वह पुणे में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा टेस्ट 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।