न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल हुए बीमार, अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल बीमार पड़ गए हैं जिसके चलते उन्होंने अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, शुभमन गिल स्वस्थ नहीं हुए तो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम उन्हें ब्रेक दे सकती है। भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच 2 मार्च को मैच खेला जाएगा।