न्यूज़ीलैंड के जेम्स नीशम ने नेपाल प्रीमियर लीग जीतने के बाद 'लॉलीपॉप' पर किया डांस
जनकपुर बोल्ट्स के नेपाल प्रीमियर लीग 2024 जीतने के बाद टीम के खिलाड़ी व न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप' पर डांस करते हुए नज़र आए। नीशम के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डांस के दौरान नीशम नेपाल का झंडा भी फहराते हुए दिख रहे हैं।