न्यूज़ीलैंड के वाइटवॉश के बाद BCCI ने गंभीर व रोहित के साथ 6 घंटे तक की बैठक: रिपोर्ट

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 0-3 से मिली हार के बाद बीसीसीआई ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ 6 घंटे तक समीक्षा बैठक की। बकौल रिपोर्ट, बीसीसीआई के अधिकारी तीसरे टेस्ट में उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने से खुश नहीं थे।

Load More