न्यूज़ीलैंड क्रिकेट को अभी बहुत कुछ दे सकता था, संन्यास लेने को लेकर निराश हूं: गप्टिल
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान करने वाले न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल ने कहा है, " मैंने हालात को देखकर फैसला लिया है। मैं अभी न्यूज़ीलैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता था।" गप्टिल ने कहा, "मैं निराश हूं जिस तरह से मुझे संन्यास लेना पड़ा लेकिन आगे तो बढ़ना है।"