इतिहास में पहली बार न्यूज़ीलैंड ने जीता T20 विश्व कप का खिताब
न्यूज़ीलैंड ने रविवार को दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हरा दिया। इतिहास में यह पहली बार है जब न्यूज़ीलैंड ने टी20 विश्व कप (पुरुष/महिला) का खिताब जीता है। मैच में न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 158/5 का स्कोर बनाया और दक्षिण अफ्रीका को 126/9 के स्कोर पर रोक दिया।