न्यूज़ीलैंड ने मुश्किल जगह पर जीत हासिल की और हर क्षेत्र में भारत को मात दी: वसीम जाफर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने न्यूज़ीलैंड द्वारा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ जीतने पर कहा है, "इस उपलब्धि के लिए न्यूज़ीलैंड की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।" उन्होंने कहा, " न्यूज़ीलैंड ने सबसे मुश्किल जगह पर भारत को हर क्षेत्र में मात दी है और जीत हासिल की है। वे प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं। बहुत बढ़िया।"