न्यूज़ीलैंड से शर्मनाक हार का एक कारण मैं भी हूं, उतना योगदान नहीं दे पाया: अश्विन
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3-0 से मिली शर्मनाक हार का कसूरवार खुद को भी माना है। उन्होंने कहा, "(हार का) मैं भी एक बड़ा कारण हूं, निचले क्रम के रनों में योगदान नहीं दे सका, गेंदबाज़ी करते हुए कई जगह रन दिए।" अश्विन ने इस हार को 'तोड़ देने वाला अनुभव' बताया है।