नायडू के सीएम बनने के कुछ दिन बाद आंध्र में 4 समाचार चैनलों का प्रसारण किया गया बंद

चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिन बाद आंध्र प्रदेश में शुक्रवार से कुछ केबल टीवी ऑपरेटरों ने कम-से-कम चार तेलुगु समाचार चैनलों (टीवी9, साक्षी टीवी, एनटीवी और 10टीवी) का प्रसारण बंद कर दिया। साक्षी टीवी को इंदिरा टेलीविजन ने लॉन्च किया था जिसे पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के परिवार द्वारा प्रमोट किया जाता था।

Load More