नियमों के उल्लंघन के बाद दिल्ली HC ने DUSU चुनाव की मतगणना पर लगाई रोक
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनाव से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव के नतीजों की घोषणा पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा है, "जब तक उम्मीदवार दीवारों पर लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग हटा नहीं लेते, तब तक परिणामों की घोषणा नहीं होगी।" छात्रों को अनुशासित न कर पाने पर यूनिवर्सिटी अफसरों को भी फटकार लगाई गई है।