नियम के खिलाफ है: ओवैसी के लोकसभा में 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाने पर केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाए जाने को लेकर कहा है, "ओवैसी ने जो नारा लगाया है वह बिल्कुल गलत है।" रेड्डी ने कहा, "यह सदन के नियम के खिलाफ है। ऐसे लोग देश में रहकर असंवैधानिक कार्य करते हैं।"