नियमित खर्राटे लेने वालों में होता है हाई बीपी की समस्या का अधिक खतरा: रिसर्च
ऑस्ट्रेलिया की फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार, नियमित रूप से खर्राटे लेने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का खतरा ज़्यादा होता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट व किडनी की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। 12,000 से अधिक लोगों पर यह रिसर्च की गई थी।