नियम तोड़ने पर आयुष्मान भारत से हटाए गए 2,359 अस्पताल, 1,200 अस्पताल हुए निलंबित: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में बताया है कि 31 मई 2026 तक आयुष्मान भारत-PMJAY के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 2,359 अस्पतालों को योजना से हटा दिया गया, जबकि 1,200 अस्पतालों को निलंबित किया गया है। बकौल सरकार, नियमों के उल्लंघन के मामलों में 29 FIR दर्ज की गईं और ₹328.49 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया।