नियम तोड़ने वाले संस्थानों पर हो सख्त कार्रवाई: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद राजस्थान सीएम
दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित लोगों व संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए...प्राधिकरणों, न्यासों, नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं को...कठोर कार्रवाई करने को कहा है।"