नोरा के 'सरके चुनर...' गाने को सभी प्लैटफॉर्म से हटाएं, सख्त कार्रवाई करें: CBFC से सरकार
सरकार ने ऐक्ट्रेस नोरा फतेही के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के अश्लील बोल पर संज्ञान लिया है। 'इंडिया टुडे' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सख्त कार्रवाई करने और आरोप सही पाए जाने पर गाने को सभी मीडिया प्लैटफॉर्म्स से हटाने का निर्देश दिया है।