महाठग सुकेश चंद्रशेखर के वसूली मामले में गवाह बनेंगी नोरा फतेही, कोर्ट ने भेजा समन
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही को महाठग सुकेश चंद्रशेखर के ₹200 करोड़ की धोखाधड़ी और वसूली मामले में गवाह के तौर पर 2 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि नोरा तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह हैं। उन्होंने किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया है।