नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चुना अपना उत्तराधिकारी: रिपोर्ट
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के मुताबिक, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बेटी किम जू-ए को अपना उत्तराधिकारी चुना है। एजेंसी ने यह जानकारी संसद में साझा की है। हाल में वह सैन्य कार्यक्रमों, मिसाइल परीक्षणों और आधिकारिक मंचों पर पिता के साथ दिखी थीं जो उनकी बढ़ती भूमिका का संकेत था।