निर्दोष लोगों पर यह हमला कायरतापूर्ण: J&K में पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर 'X' पर लिखा है, "आतंकी हमले की खबर से बहुत दुखी हूं।" उन्होंने लिखा, "निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"