निराधार और भ्रामक: एमपी सिविल सेवा परीक्षा के पेपर लीक के दावे पर MPPSC
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने एमपी सिविल सेवा परीक्षा के पेपर लीक के दावों को 'निराधार और भ्रामक' बताया है। आयोग ने कहा है कि दोनों परीक्षाएं 23-जून को निर्धारित समय पर आयोजित होंगी। एमपीपीएससी के सचिव प्रबल सिपाहा ने कहा, "सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी व अफवाहें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"