निर्भया कांड के बाद भी यौन उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं होना शर्मनाक: शबाना आज़मी
ऐक्ट्रेस शबाना आज़मी ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के केवल कुछ मामलों में आक्रोश ज़ाहिर नहीं करना चाहिए बल्कि समाज को इसके मूल कारण पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, "लोगों की पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की ज़रूरत है। निर्भया कांड के 12-साल बाद भी यौन उत्पीड़न के मामलों में कमी नहीं आई है...यह शर्मनाक है।"