निर्माण कार्य के चलते मुंबई-गोवा नैशनल हाईवे 3 दिनों तक रहेगा बंद
मुंबई-गोवा नैशनल हाईवे पर पुल के निर्माण कार्य के चलते हाईवे को 11-13 जुलाई तक बंद किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कोलाड (महाराष्ट्र) के पास पुई मैसदारा में पुल में गर्डर लगाया जाएगा। हाईवे सुबह 6-8 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। वाहनों के लिए मुंबई-गोवा के बीच अलग रूट तय किए गए हैं।