निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने चुनावी बॉन्ड के ज़रिए जबरन वसूली के मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ एफआईआर पर 22 अक्टूबर तक अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है। मामले में सह-अभियुक्त नलिन कुमार कतील (कर्नाटक बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष) के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आगे की जांच पर रोक लगा दी गई है।