निर्मला सीतारमण के खिलाफ बेंगलुरु के कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
बेंगलुरु (कर्नाटक) की एक अदालत ने चुनावी बॉन्ड के ज़रिए जबरन वसूली के मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जनाधिकार संघर्ष संगठन के आदर्श अय्यर ने सीतारमण और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि चुनावी बॉन्ड के ज़रिए डरा-धमकाकर जबरन वसूली की गई।