निर्मला सीतारमण ने मेक्सिको में महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेक्सिको के बोसके डे चापुल्टेपेक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक मेक्सिकन कलाकार ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन तो' गाया। सीतारमण 17 से 20 अक्टूबर तक मेक्सिको में हैं और यहां उन्होंने भारत-मेक्सिको व्यापार और निवेश शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।