नारायण मूर्ति का अपनी पत्नी सुधा के लिए 'कान्ट हेल्प फॉलिंग इन लव' गाने का वीडियो आया सामने
हाल ही में एक लीडरशिप समिट में शामिल हुए इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के लिए अमेरिकन सिंगर एल्विस प्रेस्ली का 'कान्ट हेल्प फॉलिंग इन लव' गाना गाया। सामने आए वीडियो में नारायण अपने मोबाइल फोन से लिरिक्स पढ़कर गाते दिखे। उन्होंने लोगों से कहा, "मैं गलती कर सकता हूं...उम्मीद है आप मुझे बर्दाश्त करेंगे।"