नारायण मूर्ति ने कोटा में आत्महत्याओं के बीच बच्चों को कोचिंग सेंटर भेजने को बताया गलत
इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाओं से जुड़े सवाल पर कहा है, "बच्चों को पास कराने के लिए कोचिंग क्लासेस की मदद लेना गलत तरीका है।" उन्होंने कहा, "मैं कोचिंग क्लासेस में यकीन नहीं रखता। अधिकतर लोग जो कोचिंग क्लासेस में जाते हैं वे शिक्षकों की बातों पर ध्यान नहीं देते।"