नॉर्वे के ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास हुआ विस्फोट
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के अमेरिकी दूतावास के बेहद पास एक ज़ोरदार विस्फोट हुआ जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच व दीवारें बुरी तरह हिल गईं। हालांकि, इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।