नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस के बेटे को रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार
नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के बड़े बेटे मारियस बोर्ग होइबी (27) को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया, "होइबी पर एक ऐसे व्यक्ति का रेप करने का आरोप है जो या तो बेहोश था या विरोध करने में असमर्थ था।" बकौल पुलिस, इससे पहले होइबी को अगस्त में भी हिरासत में लिया गया था।