नॉर्वे की फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता बेस्ट इंटरनैशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड
'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट इंटरनैशनल फीचर फिल्म' का ऑस्कर जीता है। इस फिल्म का निर्देशन योआखिम ट्रायर ने किया है। इस श्रेणी में नॉमिनेट हुई अन्य फिल्में थीं- 'द सीक्रेट एजेंट', 'इट वॉज़ जस्ट एन ऐक्सीडेंट', 'सिरात' और 'द वॉइस ऑफ हिंद रजब'। गौरतलब है, भारत की एंट्री 'होमबाउंड' को नॉमिनेशन नहीं मिल पाया था।