नॉर्वे में स्थित ई-69 हाईवे पर अकेले जाने को लेकर है मनाही
पश्चिमी यूरोप के उत्तर में स्थित नॉर्वे की सड़क को दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है जिसको ई-69 हाईवे के नाम से जाना जाता है। इस सड़क पर अकेले यात्रा करने पर रोक है क्योंकि यहां का मौसम बहुत ही अप्रत्याशित और खतरनाक माना जाता है। गौरतलब है कि इस सड़क को जून 1999 में बनाया गया था।