निर्वासन की आशंका को लेकर सैकड़ों भारतीय विद्यार्थियों ने कनाडा में किया विरोध प्रदर्शन
कनाडा में नीतिगत बदलावों के चलते 70,000 अंतरराष्ट्रीय स्नातकों पर निर्वासन का खतरा मंडरा रहा है जिसको लेकर सैकड़ों भारतीय छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कनाडाई सरकार द्वारा परमानेंट रेज़िडेंसी नॉमिनेशन्स की संख्या घटाने और अंतरराष्ट्रीय छात्र परमिट को सीमित करने को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। विद्यार्थी सरकार से बदलावों पर दोबारा विचार करने को कह रहे हैं।