नाराज़ वकीलों के सामने यूपी में उठक-बैठक लगाने लगे IAS अफसर, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर (यूपी) में कार्यरत एसडीएम/आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही का वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने का वीडियो वायरल हो गया है। राही ने एक वकील के मुंशी को खुले में टॉयलेट करते पकड़ लिया और उससे उठक-बैठक लगवाई जिससे वकील नाराज़ हो गए। वकीलों ने कहा कि उठक-बैठक लगवाना सही नहीं है जिस पर राही उठक-बैठक लगाने लगे।