नाराज़गी की खबरों के बीच महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस से मिले छगन भुजबल
महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह न मिलने के चलते नाराज़गी की खबरों के बीच महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी (अजित गुट) के नेता छगन भुजबल ने सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। छगन ने कहा, "कई मुद्दों पर बात हुई...फडणवीस ने मुझसे कहा कि 10-12 दिनों का वक्त दीजिए फिर आपसे मुलाकात करूंगा और ओबीसी का नुकसान नहीं होगा।"