नीरज को पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल में पहुंचाने वाले 89.34 मीटर के थ्रो का वीडियो हुआ वायरल
डिफेंडिंग ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहुंचाने वाले 89.34 मीटर थ्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है, यह नीरज का सीज़न का बेस्ट थ्रो और उनके करियर का दूसरा बेस्ट थ्रो है। नीरज 8 अगस्त को फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।