नीरज चोपड़ा की माता मेरी भी मां है, मां सबके लिए दुआ करती है: पाकिस्तान के अरशद नदीम
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने कहा है, "मां सबके लिए दुआ करती है। मैं नीरज चोपड़ा की माता का शुक्रगुज़ार हूं, वो भी मेरी मां हैं।" उन्होंने कहा, "उन्होंने (नीरज की मां) हमारे लिए दुआ की और हम दोनों ने पूरी दुनिया के सामने परफॉर्म किया।"