भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी शादी हो गई है। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में साथ लाया।" नीरज ने लिखा, "जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। 🙏 नीरज ♥️ हिमानी।"