नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक डेब्यू पर जीता खिताब
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 इवेंट में अपने डेब्यू पर खिताब जीत लिया है। नीरज ने 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ यह इवेंट जीता। पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीतने के बाद यह उनकी लगातार दूसरी जीत है।