नीरज चोपड़ा बने आज़ाद भारत में एक से अधिक व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले चौथे भारतीय
पेरिस ओलंपिक्स में रजत पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज़ाद भारत में एक से अधिक व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। उनके अलावा, एक से अधिक ओलंपिक पदक जीतने वालों में शटलर पीवी सिंधु, पूर्व रेसलर सुशील कुमार और शूटर मनु भाकर शामिल हैं।