नीरज चोपड़ा व अन्य ओलंपिक ऐथलीट्स के लिए उपलब्ध होगी नई NCA: जय शाह
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि नई नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा व अन्य ओलंपिक ऐथलीट्स के लिए भी उपलब्ध होगी। बकौल शाह, एनसीए लगभग बनकर तैयार हो गई है और जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। एनसीए में 45 प्रैक्टिस पिच, ओलंपिक्स जितना बड़ा स्वीमिंग पूल व अन्य सुविधाएं हैं।