नीरज चोपड़ा एक साल में कितना कमाते हैं, लेफ्टिनेंट कर्नल बनने पर उन्हें मिलेगी कितनी सैलरी?
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को हाल ही में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल की सैलरी ₹1,21,200-₹2,12,400 होती है लेकिन मानद रैंक वालों को सैलरी नहीं मिलती है। उन्हें ट्रेनिंग या विशेष ड्यूटी पर सैलरी-सुविधाएं मिलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज सालाना ₹4 करोड़ कमाते हैं और उनकी नेटवर्थ ₹37 करोड़ है।